रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी सिसवा
प्रधान संपादक
सिसवा बाजार (महराजगंज)। स्थानीय इंडियन पोटाश लिमिटेड ग्रुप की चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ की तैयारियों के बीच मंगलवार को विधि-विधान के साथ बॉयलर पूजन एवं हवन किया गया। यूनिट हेड संदीप पंवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न कराया और मिल संचालन के सफल, सुरक्षित व सुचारू रूप से चलने की कामना की।चीनी मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने मिल के अधिकारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के ब्वायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित कराया।
संदीप पवार यूनिट हेड बताया कि शीघ्र ही चीनी मिल की मशीनों को तैयार कर पेराई सत्र को प्रारंभ किया जाएगा। नए सत्र की पेराई के लिए मिल में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्लांट, मशीनरी एवं उपकरणों का ट्रायल शुरू किया गया है। नए पेराई सत्र के लिए मशीनों की मरम्मत कर उनको दुरस्त कर लिया गया है और नवंबर माह में नए सत्र की शुरुआत किए जाने की पूरी संभावना है।
इस अवसर पर धीरज सिंह (विभागाध्यक्ष-गन्ना), नीरज श्रीवास्तव (डिप्टी मैनेजर-एकाउंट),
लोकेश कुमार दीक्षित (विभागाध्यक्ष यांत्रिक), राजकुमार (विभागाध्यक्ष उत्पादन), संजय कुमार श्रीवास्तव (डिप्टी मैनेजर, एच. आर. एंड एडमिन), रंजीत कुमार श्रीवास्तव (अधिकारी एच. आर.), सुरेश खरवार (सिविल इंजीनियर), अनुराग त्रिपाठी (मैनेजर आई.टी.), रवि कुमार सिंह (डिप्टी मैनेजर बॉयलर), विनोद कुमार शुक्ला (डिप्टी चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिकल), शमनीष उपाध्याय (सीनियर इंजीनियर मिल हाउस) के सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मिल मजदूर उपस्थित रहे।