*सामाजिक समरसता महारैली की तिथि बदली, अब 16 मार्च को कलेक्ट्रेट मैदान में होगा आयोजन।*

ब्यूरो रिपोर्ट दिलीप कुमार पाण्डेय महराजगंज 

महराजगंज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित होने वाली “सामाजिक समरसता महारैली” की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह महारैली 15 मार्च 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।

 

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के कारण प्रशासनिक व्यवस्थाओं और परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब यह कार्यक्रम 16 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि रैली का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट का मैदान, महराजगंज, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।

 

पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनमानस से अपील की है कि वे नई निर्धारित तिथि 16 मार्च 2026 को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *