झनझनपुर में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में मचा हड़कंप।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज। जनपद के झनझनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 16 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के पश्चिम स्थित परिसर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेशपुर निवासी गुड्डू शर्मा झनझनपुर चौराहे पर मकान बनवाकर फर्नीचर की दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार सुबह उनका 16 वर्षीय पुत्र राज शर्मा का शव झनझनपुर स्थित महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज के पास एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला।

 

सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जब पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

 

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *