रिपोर्ट राजीव त्रिपाठी
सह संपादक
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज महराजगंज के थाना ग्राम पंचायत भुवना में महिला चौपाल लगाकर मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें नवरात्रि पर्व की शुभकामना प्रेषित की। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शासन द्वारा नवरात्रि के आरम्भ के साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान 5.0 को शुरू किया है। इस मिशन का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करना और उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि 1090 महिलाओं को समर्पित विशेष हेल्पलाइन नंबर है। महिलाएं किसी प्रकार के अपराध के विरुद्ध शिकायत या सहायता के लिए 1090 नंबर पर कॉल कर सकती हैं।
जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न महिलापरक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्टाम्प ड्यूटी में छूट, घरौनी वितरण आदि के विषय में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी का एक आम रोग है, लेकिन यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। इसको दृष्टिगत रखते हुए ,जिला प्रशासन स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद को एनीमियामुक्त करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से मंगलवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों तथा विद्यालय में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन सी तथा कैलशियम की गोलियां खिलाई जाएंगी। उन्होंने महिलाओं से स्वयं और घर की बालिकाओं को स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में भेजने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने जनपद में ड्रोन को लेकर फैल रहे अफवाह को लेकर सचेत करते हुए कहा कि ड्रोन उड़ने जैसी अफवाहों लेकर भयभीत न हों। अफवाह फैलाने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1930, 1098 की जानकारी दी।उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन की शासन की नीति के विषय में जागरूक किया। कहा कि महिलाएं छोटे से छोटे अपराध को रिपोर्ट करें ताकि आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे तत्व परिवार या पड़ोस में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों को लेकर सरकार और प्रशासन विशेष रूप से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र बना हुआ है। महिलाएं किसी सहायता के लिए इन केंद्रों पर भी किसी भी समय संपर्क कर सकती हैं।
चौपाल में उपस्थित उपस्थित अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं का जानकारी दी। साथ ही सूचना विभाग के कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी लोकगीतों के माध्यम से दिया। जिलाधिकारी ने चौपाल में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और बच्चों का अन्नप्राशन किया।