ब्यूरो रिपोर्ट/ राजीव त्रिपाठी महाराजगंज
सह संपादक
अलाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जिला महिला अस्पताल का बीती देर रात औचक निरीक्षण कर अलाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले अस्पताल परिसर में अलाव व्यवस्था को देखा। अस्पताल परिसर में अलाव जलता हुआ पाया गया। मरीजों के परिजनों से वार्ता कर अलाव के विषय में जानकारी ली। सभी ने अलाव व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।
इसके उपरांत उन्होंने महिला चिकित्सालय को देखा। निरीक्षण के दौरान ईएमओ डॉ अभिषेक त्रिपाठी और ऑन कॉल चिकित्सक डॉ शालिनी वर्मा बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सीएमएस डॉ ए.के. द्विवेदी द्वारा दोनों चिकित्सकों का वेतन बाधित कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करें। चिकित्सक अपने ड्यूटी स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जो लोग भी दायित्व निर्वहन में शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।