ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी/महाराजगंज
मुख्य सम्पादक
महराजगंज 12 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया और स्वयं भी भोजन की गुणवत्ता परखी।
बच्चों के बीच बैठकर भोजन करने के दौरान उन्होंने उनसे संवाद स्थापित किया, उनका हालचाल जाना और शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ली। बच्चों से नाम, पता और पढ़ाई की गुणवत्ता के बारे में पूछते हुए उनकी दिनचर्या और सुविधाओं पर भी चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। इसमें सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों का समुचित शारीरिक विकास हो सके।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज कुमार, साहित्य शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।