*समाधान दिवस में डीएम–एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

मुख्य सम्पादक 

 

महराजगंज, 28 फरवरी 2026। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने समाधान दिवस के अवसर पर थाना श्यामदेउरवा में जन शिकायतों की सुनवाई की। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

सुनवाई के दौरान ग्राम नटवा जंगल निवासी कैलाश साहनी द्वारा पूर्व में की गई शिकायत की स्थिति की जानकारी जिलाधिकारी ने स्वयं मोबाइल फोन के माध्यम से ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि भूमि की पैमाइश करा दी गई है और वे निस्तारण से संतुष्ट हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।

 

समाधान दिवस में विमला पत्नी श्रवण (सेमरा चन्दौली, परतावल चौकी), परशुराम पुत्र जोखई (बसडीला उर्फ अमवा), सत्यनारायण पुत्र पूर्णवासी, रविन्द्रा देवी (पंचदेउरी), उदयभान तिवारी (लखिमा), अमरनाथ पुत्र सुखराम (बड़हरा बरईपार) तथा सुनील कुमार कन्नोजिया (बसहिया बुजुर्ग) सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। सभी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने आमजन से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

समाधान दिवस में थाना अध्यक्ष, संबंधित विभागों के अधिकारी, शिकायतकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *