राष्ट्रीय प्रभारी: सोमेंद्र द्विवेदी
प्रयागराज ज़ोन के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर अनुराग कुमार पर हमला करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने ट्रेस कर ताबड़तोड़ छापेमारी के कर के गिरफ्तार कर लिया। तीनो आरोपियों की पहचान दिव्यांश मिश्रा,शंतनु सिंह और शौर्य केसरवानी के रूप मे हुयी। इनमें से शौर्य को पुलिस ने घटना का मुख्य अभियुक्त बताया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला कारण सामने आया है। तीनों आरोपी मेडिकल कॉलेज में ही पढ़ाई करने वाली एक फर्स्ट ईयर की छात्रा के परिचित हैं। डॉक्टर अनुराग से उस छात्रा को लेकर आरोपियों के बीच विवाद की स्थिति बनी। कहासुनी और झगड़े के बाद हमले की नौबत आ गयी।
इसके बाद तीनों आरोपियों ने प्लान कर डॉक्टर को सबक सिखाने के लिए प्लान बनाया और हमला कर दिया। उनका इरादा था कि डॉक्टर को छात्रा के विषय में सबक सिखाया जाए। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूरा घटनाक्रम बताया जाएगा।
पुलिस के आश्वासन के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने से जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा शांत हो गया है। ऐसे में अब हड़ताल खत्म कर दी गई है।
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने देर रात मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। देर रात तक अस्पताल में माहौल नार्मल हो गया और ओपीडी सेवाएं बहाल हो गईं।
डॉक्टरों ने मंगलवार रात से शुरू की थी हड़ताल
प्रयागराज के SRN अस्पताल के जूनियर डॉक्टर पर 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह खुद को बचाते हुए अपने अपार्टमेंट की तरफ भागे। हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।
घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में रविवार शाम को हुई,लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो मंगलवार देर शाम सामने आया। इसके बाद अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार रात हड़ताल कर दी। SRN अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी। इससे हालात बिगड़ गए हैं।
हमलावरों ने प्लान बनाकर डिलीवरी बॉय बनकर डॉक्टर को कॉल किया
हरियाणा के भिवानी के रहने वाले डॉक्टर अनुराग कुमार, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) जनरल सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। वह जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के एलआईसी रोड पर बने एक अपार्टमेंट में रहते हैं।
डॉ. अनुराग कुमार ने बताया- 22 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमेजन का डिलीवरी बॉय बताया। उसने कहा-आपका पार्सल नीचे अपार्टमेंट गेट पर देना है।
मैं जैसे ही नीचे पहुंचा तभी अचानक 3-4 नकाबपोश हमलावर वहां आ गए। मुझ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने मुझे बुरी तरह पीटा, जिससे मैं खून से लथपथ हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश गाली-गलौज करते हुए भाग निकले।