*महराजगंज में मुफ्त राशन वितरण की तारीख बढ़ी, अब 31 मार्च तक मिलेगा अनाज।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राजीव त्रिपाठी महाराजगंज 

सह संपादक 

महराजगंज। जिले के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत मिलने वाले मुफ्त राशन वितरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब पात्र लाभार्थियों को मार्च माह का निःशुल्क खाद्यान्न 31 मार्च 2026 तक वितरित किया जाएगा।

 

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी राशन से वंचित न रह जाए। पहले निर्धारित तिथि 28 मार्च 2026 थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है।

 

सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे ई-पॉस मशीन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने नजदीकी राशन की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *