न्यूज रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी निचलौल महराजगंज
प्रधान सम्पादक
“सुनी जा रही हर आवाज़, समय पर मिल रहा न्याय”
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना निचलौल पुलिस द्वारा प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान थाना क्षेत्र से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को पुलिस अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया। भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, रास्ते से जुड़े विवाद, आपसी रंजिश सहित अन्य मामलों में फरियादियों को न केवल सुना गया, बल्कि संबंधित मामलों में यथा शीघ्र एवं विधिक निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि लोग बिना किसी भय के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चल रही यह पहल जनपद में पुलिस की संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी छवि को सशक्त कर रही है। आमजन ने भी जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी बात सीधे पुलिस अधिकारियों तक रखने का अवसर मिल रहा है और समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी बात रखें, ताकि समय रहते उचित और न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।