*हर किसान का एक दस्तावेज़” अभियान को गति: डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का किया निरीक्षण।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

महराजगंज, 01 फरवरी 2026, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज ग्राम पंचायत बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण हेतु आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने मौके पर आज निर्मित फॉर्मर रजिस्ट्री की संख्या की जानकारी ली। पंचायत सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि आज कुल 08 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिम्मेदार सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार एक किसान, एक दस्तावेज तैयार करना चाहती है। इसी उद्देश्य से फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि अपने आस–पास के लोगों को भी प्रेरित करें कि यदि उनका फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है तो अवश्य करा लें। उन्होंने बीडीओ घुघली को निर्देशित किया कि नियमित समीक्षा करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ घुघली श्री राजकुमार, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर के साथ प्रभावशाली हेडिंग बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *