*हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखता है : सुरजीत  विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ सुनील कुमार पाठक 

सिसवा बाजार महाराजगंज 

 

बड़हरा महंत में 4जनवरी 2026 को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरजीत जी सह संचालक गोरक्ष प्रांत रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना एवं महाभारत के दृश्य गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। मुख्य वक्ता एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पवर्षा, शंखनाद एवं तिलक के साथ किया गया।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सदस्य अमित अंजन ने अपने भजनों के माध्यम से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंथ संकर्षण रामानुज दास ने की। सम्पूर्ण कार्यक्रम संगठन की उत्कृष्ट अनुशासनबद्धता एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

मुख्य वक्ता सुरजीत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश के प्रत्येक कोने में हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखता है और हिन्दू समाज के संगठित होने से ही राष्ट्र एवं विश्व का कल्याण संभव है।

 

अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में मातृशक्ति, भगवा ध्वज, भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विशेष बल दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष के द्वारा सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

 

इस अवसर पर ज्योतिष मणि त्रिपाठी जितेंद्र बहादुर सिंह नागेन्द्र मल्ल आलोक शर्मा राम बच्चन चौहान रणधीर सिंह राजेश सिंह राम मिलन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *