ठूठीबारी थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध बीज भंडारण, एसडीएम,पुलिस,एसएसबी की संयुक्त टीम की छापेमारी में 24 बोरी बरामद*

रिपोर्ट विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी 

महराजगंज

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में अवैध रूप से संग्रहित काफी बीज भंडारण का मामला उजागर होने के बाद बीती रात बुधवार को पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए 24 बोरी काफी बीज बरामद किए, जिनका कोई वैध दस्तावेज टीम को प्रस्तुत नहीं किया गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने केसवर यादव पुत्र शिव चरण यादव के घर से कुल 24 बोरी बीज जब्त किए। बरामद बीजों में

60 किलो की 16 बोरी

30 किलो की 8 बोरी

शामिल थीं। बरामद किए गए बीजों के बारे में संदेह है कि इन्हें ग़ैरकानूनी तरीके से संग्रहित और कारोबार के लिए रखा गया था।

मौके पर लक्ष्मीपुर खुर्द के चौकी प्रभारी मनोज यादव, कांस्टेबल भीम और लेखपाल भारतेन्दु सहित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी )के भी संयुक्त टीम मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, बरामद किए गए बीजों का कोई स्पष्ट स्रोत या वैध अनुमति सामने नहीं आई है। यही कारण है कि जांच एजेंसियां अब बीज की सप्लाई चेन व उसके संभावित अवैध नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई हैं।

कार्यवाही के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर इतना बड़ा स्टॉक कहां से आया और किस उद्देश्य से यहाँ रखा गया था।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूर्ण होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

अधिकारियों का कहना

संयुक्त टीम के एक अधिकारी ने बताया

“बरामद बीजों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। प्रथम दृष्टया मामला अवैध भंडारण का प्रतीत होता है, जांच पूरी होने पर ही दोष तय होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *