ब्यूरो रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी,
महराजगंज
ठूठीबारी के टोला सड़कहवां स्थित डीह राजा मंदिर प्रांगण में बुधवार को श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ यह आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। कलश यात्रा डीह राजा मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर बाईपास होते हुए ठूठीबारी कस्बा और चंदन तक पहुंची। यहां से जल भरकर यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर लौटी। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर कस्बों में भ्रमण किया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित रामानन्दाचार्य हैं। इस महायज्ञ का
शुभारंभ 18 फरवरी, बुधवार को हुआ है। यज्ञ की पूर्णाहुति 26 फरवरी, गुरुवार को होगी, जिसके बाद 27 फरवरी, शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद मद्धेशिया, अतुल रौनियार, नरसिंह रघुवंश, वीरेंद्र चौधरी, सतेंद्र चौधरी, संजीव कुमार, अमेरिका साहनी, विजय मद्धेशिया, राजू चौधरी, पूनम किन्नर सहित कई महिलाएं, कन्याएं और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।