निचलौल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चला सघन गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान 

रिपोर्ट  राकेश त्रिपाठी महराजगंज

 

 

कानून का पहरा, अपराधियों पर सख़्त नज़र”

 

महराजगंज निचलौल पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में निचलौल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सघन गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।

 

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। बिना कागजात, संदिग्ध व्यक्तियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रही।

 

अभियान में एसआई अनुराग यादव, एसआई अमित विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

निचलौल पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *