*केबीएस यूनिक स्कूल मे मना अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हमें सदैव ही अपनी मातृभाषाओं का सम्मान करना चाहिए-शैलजा पाण्डेय।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ धीरज प्रजापति मंडल प्रभारी/ गोरखपुर 

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर भगवानपुर फर्टिलाइज़र स्थित केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल मे होनहार बच्चों के हिंदी विषय ज्ञान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिक्षिकाओं द्वारा अपनी मातृभाषा हिंदी की विशेषता को जाने। साथ ही स्कूल मे 21 फरवरी को सिर्फ हिंदी भाषा की पढ़ाई हुईं तथा बच्चों ने लिखना पढ़ना भी हिंदी विषय से प्रारम्भ किया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने बच्चों को सम्बोधित करतें हुए कहा की मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति,पहचान और संवेदनाओं की आत्मा है। हमें सदैव ही अपनी मातृभाषाओं का सम्मान करना चाहिए,उन्हें सीखें,सहेजें और आने वाली पीढ़ियों तक भी पहुँचाने का कार्य करें।

प्रधानाचार्या ने बच्चों को यह भी बताया की हमारी हिंदी भाषा विश्व की एकमात्र ऐसी भाषा है जो ‘अ’ अनपढ़ से शुरू होती है और ‘ज्ञ’ ज्ञानी बनाकर समाप्त होती है।

हमारी मातृभाषा वह भाषा है जो व्यक्ति के परिवार या समुदाय द्वारा बोली जाती है और अक्सर घर के माहौल में बोली जाने वाली भाषा होती है। मातृभाषा किसी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि यह उसकी पहचान और संस्कृति को आकार देती है। यह वह भाषा है जिसमें लोग अपनी भावनाओं, विचारों और भावों को व्यक्त करते हैं।

मातृभाषा हमें गढ़ती है, रचती है, हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती है तथा हमारे जीवन,संस्कृति, गौरव,गर्व और सुख का आधार भी है। भारत की अनेक भाषाएँ हमारी एकता का प्रतीक हैं। हिंदी,संस्कृत, गुजराती, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु उड़िया और कई अन्य भाषाओं की मधुर ध्वनियाँ आदर सम्मान व आपसी व्यवहार तथा प्रेम का प्रतिक है। कार्यक्रम मे शिक्षिका ज्योति चौहान, बेबी तिवारी, पिंकी तथा रुचिता आदि ने भी बच्चों को मातृभाषा की जानकारी के लिए हिंदी विषय को पढ़ाकर बच्चों को मनोहर कविताएं व कहानियाँ सुनायीं। होनहार बच्चों ने भी अपनी पाठय पुस्तक हिंदी से याद की हुयीं कविता सुनाये और कहें की हिंदी पढ़ना लिखना बहुत ही अच्छा व सरल लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *