गोवंश के देखभाल में शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी

सम्पादक

जिलाधिकारी ने ऑनलाइन जाना गोआश्रय स्थलों का हाल

 

नोडल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी को दिखाई स्थलीय तस्वीर। 

 

जिलाधिकारी महोदय ने नोडल अधिकारी को नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराने का दिया निर्देश।

 

बीडीओ/ईओ गौशालाओं में शीर्ष प्राथमिकताओं पर सुनिश्चित करें सभी इंतजाम। 

 

महराजगंज, 26 सितम्बर 2025आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा देता जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों की लाइव मॉनिटरिंग की गई और मौके पर मौजूद नोडल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा में बिंदुवार गोआश्रय स्थलों में निर्धारित सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने नोडल अधिकारियों से गोवंश की संख्या, रोग से बचाव हेतु चिकित्सा व्यवस्था, हरे चारे की उपलब्धता, साइलेज की उपलब्धता, चोकर–भूसा आदि की उपलब्धता, केयर टेकर की संख्या और उनकी उपस्थिति आदि के विवरण की जानकारी ली। जिलाधिकारी महोदय ने नोडल अधिकारियों को सम्बंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान सहित अन्य पक्षों के साथ समन्वय करते हुए गोआश्रय स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों पर समस्त पंजीकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उसमें आवश्यक विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया। गोवंशों के उचित देखभाल हेतु कड़ा निर्देश देते हुए लापरवाही की दशा में जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी।

उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं की उम्र और गोआश्रय स्थल में पशु के आने की अवस्था आदि के अनुसार उनका विवरण रखने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित बीडीओ और ईओ गोआश्रय स्थलों मे सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के भीतर सुदृढ़ कर लें और पशुओं की उचित देखभाल हेतु समस्त इंतजाम को अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंश का उचित संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। यदि गोवंशों की देखभाल में लापरवाही की बात सामने आती है तो ग्राम्य स्तर के अधिकारियों के साथ संबंधित बीडीओ/ईओ के साथ नोडल अधिकारी की भी जवाबदेही तय किया जाएगा।

           जिलाधिकारी ने आज सभी नोडल अधिकारियों को उनको आवंटित गोआश्रय स्थलों पर भेजा और ऑनलाइन वीसी के माध्यम से गौशालाओं का हाल देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि आकस्मिक रूप से आगे भी इसी प्रकार गौशालाओं और निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण और पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *