*आरसी सेंट्रल एकेडमी के वार्षिकोत्सव में नन्हे कलाकारों ने बिखेरा रंगारंग जलवा।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी सिसवा 

प्रधान सम्पादक 

चिउटहा (सिसवा ब्लॉक) सिसवा ब्लॉक के चिउटहा स्थित आरसी सेंट्रल एकेडमी का वार्षिकोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से आयोजित किया गया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। मंच पर जब नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो दर्शकों की तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसवा नगरपालिका की चेयरमैन शकुंतला जायसवाल के प्रतिनिधि हर्ष जायसवाल रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालयी मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जहां से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण होता है।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्राओं आराध्या, विद्या और अंबिका द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य एस.डी. गिरी एवं आचार्य राजाराम शास्त्री ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के दौरान दिव्या गिरी, अनन्या गुप्ता, प्रिंस, वारिस, शिवनंदन, खुशी और दिव्या गुप्ता सहित कई विद्यार्थियों ने हास्य रिकॉर्डिंग, ‘सास-बहू की बकझक’ नाटक, देशभक्ति पर आधारित ‘ऑपरेशन सिंदूर’, रिकॉर्डिंग डांस और हास्य कॉमेडी जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति नाटक ने जहां दर्शकों के मन में उत्साह और गर्व की भावना जगाई, वहीं हास्य प्रस्तुतियों ने सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

 

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में अभिभावकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इस अवसर पर अभिमन्यु राकेश त्रिपाठी धर्मेंद्र कशौधन,चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी शर्मा, संजू यादव, रीतु गुप्ता, जानकी गौड़, सपना सिंह, लक्ष्मण यादव, रुपेश कुशवाहा, विष्णु दयाल गिरी और बेचन गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *