ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज
मुख्य सम्पादक
महराजगंज 26-27 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए गए व्यापक अभियान में पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों से लेकर संदिग्ध व्यक्तियों तक पर कड़ी कार्रवाई की।
यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसते हुए 146 वाहनों का चालान किया, जबकि 01 वाहन को सीज कर दिया गया।
कार्रवाई मुख्य रूप से इन उल्लंघनों पर की गई—
तीन सवारी बैठाना
बिना हेलमेट वाहन चलाना
बिना लाइसेंस ड्राइविंग
सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग
तेज गति से वाहन चलाना