*बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: ठूठीबारी में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, नशीली दवाओं की भारी खेप बरामद।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ रामेश्वर त्रिपाठी/ठूठीबारी इंडो नेपाल 

महराजगंज 07 अप्रैल 2026 भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से बॉर्डर इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज, शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर 06 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:52 बजे ठूठीबारी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार (नंबर: यूपी 53 डीएफ 6009) को रोका गया। तलाशी के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।

 

कार से निकली नशीली दवाओं की खेप

तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और अभियुक्त की जामा तलाशी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।

बरामद सामग्री:

200 बोतल प्रतिबंधित सिरप (कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त, 100-100 की दो पेटियां)

अर्टिगा कार (यूपी 53 डीएफ 6009)

₹8500 भारतीय मुद्रा

₹150 नेपाली करेंसी

1 मोबाइल फोन (रियलमी 11एक्स)

 

गिरफ्तार और फरार अभियुक्त

इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया:

रेहान पुत्र नौसाद, निवासी वार्ड नंबर 11, बाल्मीकि नगर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज

वहीं, इस मामले में एक अन्य आरोपी:

अरशद पुत्र निमुल्लाह, निवासी सोनौली, अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना ठूठीबारी में मुकदमा अपराध संख्या 45/26 दर्ज करते हुए धारा 8/22/23/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

संयुक्त टीम की मुस्तैदी रंग लाई

इस सफल कार्रवाई में ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही:

 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय

उपनिरीक्षक रमेश पुरी

उपनिरीक्षक (सामान्य ड्यूटी) सजल दास, एसएसबी 22वीं वाहिनी

सहायक उपनिरीक्षक (सामान्य ड्यूटी) सुजोय दत्ता, एसएसबी

मुख्य आरक्षी (सामान्य ड्यूटी) उदय राम, एसएसबी

आरक्षी बलवंत यादव एवं निलेश पाण्डेय

बॉर्डर पर सख्ती से तस्करों में खौफ

भारत-नेपाल सीमा पर इस तरह की लगातार कार्रवाई से साफ है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तस्करी के खिलाफ पूरी तरह सख्त हैं। इस कार्रवाई के बाद तस्करों में डर का माहौल है और बॉर्डर पर निगरानी और तेज कर दी गई है।

 

फिलहाल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है, और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *