*मधवलिया वन क्षेत्र में बड़ा एक्शन, वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया।*

ब्यूरो रिपोर्ट/राजीव त्रिपाठी निचलौल महराजगंज 

सह संपादक 

“वन बचेगा, भविष्य सजेगा — अतिक्रमण पर वन विभाग की सख्त चोट”

महराजगंज जनपद के मधवलिया वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए वन संपदा के संरक्षण का स्पष्ट संदेश दिया है। बसौली बीट अंतर्गत ग्राम सुकरहर स्थित चौमुखा घाट पर वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया गया।

 

वन भूमि की दोबारा घेराबंदी या अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विभाग द्वारा सुरक्षा खाई का भी खुदान कराया गया। यह कदम वन क्षेत्र की स्थायी सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

 

क्षेत्रीय वन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किया गया था। सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन संपदा की रक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

 

इस दौरान मधवलिया रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहन सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक सिंह व कासिम अली, वन दरोगा राजेश तिवारी सहित वनकर्मी आशीष सिंह, मारकण्डेय पाण्डेय, अभिषेक गौतम, कलाम मोहम्मद, वास्तु पाण्डेय, अमृता निषाद, शशि, अशोक सिंह, मोबिन अली, आकर्षण राजा, रामनरेश, नवीन उपाध्याय और अली रज्जाक मौजूद रहे।

 

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुलिस टीम में एसएसआई प्रणव कुमार ओझा, उप निरीक्षक वृजेश, खुशबू, दिव्यप्रकाश मौर्य, अजय सिंह, निलेश, वृजेश कुमार और संगीता देवी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *