*महराजगंज पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 उपनिरीक्षक व कर्मियों के तबादले।*

ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

 

 

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एसपी का सख्त कदम

महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार 03 जनवरी 2026 को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में कुल 15 उपनिरीक्षकों (उ0नि0) और 3 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

 

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उ0नि0 मनीष तिवारी को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार थाना नौतनवा से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उ0नि0 अनुराग प्रकाश पाण्डेय को चौकी प्रभारी चिउटहां थाना सिन्दुरिया से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया। उ0नि0 संजय कुमार को थाना परसामलिक से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उ0नि0 अखिलेश यादव को पुलिस लाइन से थाना श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसी क्रम में उ0नि0 अभय कुमार उपाध्याय को चौकी प्रभारी सेवतरी थाना परसामलिक से प्रभारी सम्मन सेल बनाया गया है। उ0नि0 मनीष पटेल को चौकी प्रभारी बागापार थाना कोतवाली से जनसुनवाई सेल में तैनाती दी गई है। उ0नि0 योगेन्द्र कुमार को प्रभारी सम्मन सेल से चौकी प्रभारी अड्डा बाजार थाना नौतनवा बनाया गया है।

 

उ0नि0 अरूण कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पकड़ी थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी सेवतरी थाना परसामलिक, जबकि उ0नि0 रमेश वरूण को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पकड़ी थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। उ0नि0 सारिका सिंह को थाना श्यामदेउरवा से चौकी प्रभारी चिउटहां थाना सिन्दुरिया बनाया गया है।

 

इसके अलावा उ0नि0 जटाशंकर को चौकी प्रभारी भगवानपुर थाना सोनौली से चौकी प्रभारी बागापार थाना कोतवाली, उ0नि0 अजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भगवानपुर थाना सोनौली, उ0नि0 छोटेलाल को थाना नौतनवा से चौकी प्रभारी सिसवामुंशी थाना भिटौली तथा उ0नि0 गौरव यादव को जनसुनवाई सेल से चौकी प्रभारी सोनौली थाना सोनौली बनाया गया है। वहीं उ0नि0 दिलीप कुमार को थाना परसामलिक से थाना सोहगीबरवा भेजा गया है।

 

आरक्षियों के तबादले में क0आ0 पंकज यादव को थाना बृजमनगंज से थाना श्यामदेउरवा, क0आ0 ओम प्रकाश को थाना श्यामदेउरवा से थाना बृजमनगंज तथा आरक्षी सौरभ कुमार को न्यायालय सुरक्षा से अभियोजन शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने में मदद मिलेगी। स्थानांतरण आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शीघ्र अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *