ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी निचलौल
मुख्य सम्पादक
महराजगंज: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। इस कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल की टीम ने सीईआईआर पोर्टल (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) के माध्यम से गुम हुए मोबाइल की खोजबीन शुरू की। कड़ी मेहनत और तकनीकी ट्रैकिंग के बाद टेक्नो स्पार्क पॉप 8 मोबाइल को बरामद कर लिया गया।
बरामद मोबाइल को दिनांक 27 मार्च 2026 को उसके स्वामी कन्हैया पुत्र नन्दलाल, निवासी ग्राम हरगांवा, थाना निचलौल को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल की कीमत लगभग ₹6500 बताई गई है।
बरामदगी में शामिल टीम:
उपनिरीक्षक नगेन्द्र मणि
कांस्टेबल मिथिलेश साहनी
कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे शीघ्र कार्रवाई संभव हो सके।