*सीईआईआर पोर्टल से गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिक को सौंपा।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राजीव त्रिपाठी निचलौल 

सह संपादक 

महराजगंज, 21 मार्च 2026 जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से पुलिस ने एक गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उसे उसके वास्तविक मालिक को वापस कर दिया।

 

पुलिस अधीक्षक सोमेन मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल बरसात सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना निचलौल के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सफलता हासिल की।

 

जानकारी के अनुसार, आवेदक शुभ वर्मा (पुत्र सुशील वर्मा), निवासी वार्ड नंबर 11, लोहिया नगर, थाना निचलौल का मोबाइल फोन कुछ समय पहले गुम हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की।

 

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 19 मार्च 2026 को गुम हुआ मोबाइल फोन रियलमी सी53 (कीमत लगभग 11 हजार रुपये) बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मोबाइल आवेदक को सौंप दिया गया।

 

मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि आधुनिक तकनीक और पुलिस की तत्परता से उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका।

बरामदगी करने वाली टीम,उपनिरीक्षक गौरव मणि,कांस्टेबल मिथिलेश साहनी ,कांस्टेबल रंजीत कुमार सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *