*मिशन शक्ति फेज-5: शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा में बालिकाओं व शिक्षिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक।*

रिपोर्ट/अभिषेक श्रीवास्तव

सिसवा बाजार महाराजगंज 

 

महराजगंज: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

महराजगंज थाना क्षेत्र के कोठीभार अंतर्गत शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा में थाना स्थानीय मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसआई योगेंद्र तिवारी के साथ महिला एसआई नेहा कुमारी एवं एसआई लक्की पटेल मौजूद रहे।

इस अवसर पर टीम द्वारा विद्यालय की बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अपराधों, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता 181, एंबुलेंस सेवा 102 व 108, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 शामिल हैं। टीम ने बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इसके साथ ही महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं से निर्भीक होकर आगे आने, अपने अधिकारों को पहचानने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *