सिसवा अमहवा परिसर में मिशन शक्ति /महिला सशक्तिकरण फेज 05 के अन्तर्गत नारी शक्ति चौपाल का आयोजन किया गया।

Narshing upadhay 

उप सम्पादक 

महराजगंज 26 सितम्बर 2025, जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा संयुक्त रूप से कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय सिसवा अमहवा परिसर में मिशन शक्ति /महिला सशक्तिकरण फेज 05 के अन्तर्गत नारी शक्ति चौपाल का आयोजन किया गया।

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संदर्भ में जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व उत्थान, माहौल सम्मान, महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने हेतु आवास, घरौनी , राशन कार्ड आदि महिलाओं के नाम पर जारी हो रहे हैं। साथ ही स्टाम्प में महिलाओं को छूट व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रोबेशन, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित द्वारा बहुत से योजनाओं के तहत सुविधाएं दी जा रही है। इस सन्दर्भ में महिलाएं लाभ भी प्राप्त कर रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं आगे आएं और अपने हाथ को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। महिलाएं किसी के सहारे न रहें,बल्कि सहारा बनने की कोशिश करें।

उन्होंने कहा कि एनआरएलएम के तहत 15 समूह हैं जिसमें कम से कम 150 महिलाएं कार्य कर स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

पुलिस अधीक्षक ने टोल फ्री नम्बर 1090, 1076 व 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन व साइबर हेल्पलाइन 1930 के साथ पुलिस हेल्पलाइन के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं उक्त नबरों का प्रयोग कर जानकारी या मदद ले सकती हैं।

उन्होंने महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मबल से कार्य करने हेतु उत्साहित किया। कहा कि किसी भी अपराध को छिपाए नहीं उसे पुलिस को बताए तथा हेल्पलाइन का प्रयोग 1090 पर बताये इसमें महिला पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्य वाही करती है। कही भी सार्वजनिक स्थानों पर सोहदो द्वारा छेडकानी या घरेलू हिंसा व उत्पीड़न, साइबर अपराधी एवं किसी प्रकार के अपराध है तो उसे बताया जाय , जिसमें उचित कार्यवाही करते हुए सजा दिलाई जा सके, उन्हें बचाने की कोशिश न करें । ड्रोन कैमरे की अफवाहों में न पड़ें। ड्रोन कैमरा उडाना अफवाह है। एक महिला द्वारा ने लक्ष्मीपुर एकडा में ड्रोन कैमरे उड़ानें का प्रशन पूछने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐ सब अफवाह है इसमें न पड़ें।

शिविर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा दो बच्चों को अन्न प्राशन करायी गयी।

उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0श्रीकान्त शुक्ला, डी डी ओ भोलानाथ कन्नौजिया,डी सी एन आर एल एम मो जाकिर,पी डी रामदरश चौधरी, एवं अन्य अधिकारी व डाक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *