राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: महराजगंज में 18 वाहनों का चालान, विशेष जांच अभियान चला।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज

 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार की रात परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) महराजगंज एवं यातायात निरीक्षक महराजगंज के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया।

 

अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज सिंह एवं यातायात निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 18 वाहनों के चालान किए गए। यह कार्रवाई सहजनवां, फरेंदा, फरेंदा चौराहा, सलमापुर, अमवा व अन्य स्थानों पर की गई।

 

जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं।

 

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *