निचलौल में नेपाली शराब तस्करी का खुलासा, गन्ने के खेत से 8 पेटी शराब बरामद।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

 

सीमा पर सख्ती, तस्करों पर कार्रवाई—कानून के शिकंजे में अपराध!

 

 

निचलौल–महराजगंज। शितलापुर सीमा चौकी क्षेत्र के ग्राम मटरा धमऊर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गन्ने के खेत में छुपाकर रखी गई 8 पेटी (240 सीसी) नेपाली शराब बरामद की है।

 

यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई। मौके से पुलिस ने शराब तस्करी की फिराक में लगे एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया। पकड़ा गया नाबालिग अली रजा पुत्र हुसैन, उम्र लगभग 16 वर्ष, ग्राम मटरा धमऊर का निवासी बताया गया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर तत्काल बाल संरक्षण/कल्याण अधिकारी अमित कुमार राय को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बालक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

 

पुलिस और आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *