महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 7 अक्टूबर का प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

रिपोर्ट :नरसिंह उपाध्याय 

सह संपादक 

महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन 7 अक्टूबर को याेगी सरकार पूरे प्रदेश में कई स्थानाें पर भव्य कार्यक्रम आयाेजित करेगी।

सभी देव मंदिरों, महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन आदि कार्यक्रम हाेंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। सभी देव मंदिरों, महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों आदि पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान के साथ-साथ रामायण पाठ कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम जनपद, तहसील व विकास खंड स्तर पर होंगे। मुख्यमंत्री योगी ने हर आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार 7 अक्टूबर को पहले ही सार्वजनिक अवकाश घोषित कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *