*गणतंत्र दिवस पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा व सशक्तिकरण का दिया गया संदेश।*

ब्यूरो /राकेश त्रिपाठी/ सिसवा कोठीभार 

प्रधान सम्पादक 

 

महराजगंज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्लासी देवी इंटर कॉलेज, बलाहिखोर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में उपस्थित छात्राओं एवं छात्रों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में उ0नि0 योगेन्द्र तिवारी, म0उ0नि0 नेहा कुमारी एवं म0उ0नि0 लकी पटेल की सक्रिय सहभागिता रही। टीम द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनकी जानकारी प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए।

 

इस अवसर पर छात्राओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 112, 1930, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी–वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर, सजग एवं निर्भीक बनने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षित, सशक्त और सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना रहा, जिससे महिलाएं एवं बालिकाएं निडर होकर अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *