*वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय आरपी गुप्ता के पुण्यतिथि पर गरिबों में बांटे 120 कंबल।*

रिपोर्ट/ विपल्व मद्धेशिया ठूठीबारी 

क्षेत्र के पत्रकारों को किया सम्मानित 

ठूूूूठीबारी। गडौरा बाजार निवासी अध्यापक समाजसेवी स्वगीर्य आरपी गुप्ता (पत्रकार राष्ट्रीय सहारा )के पांचवीं पूर्ण तिथि पर रविवार को गडौरा बाजार में उनके आवास पर उनके पुत्र अजीत कुमार द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द साहनी, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार, धर्मेंद्र गुप्ता,गोविंद साहनी, आशुतोष मिश्रा,अब्बास अली, आशुतोष रौनियार, महेश रौनियार, सुरेन्द्र रावत, संदीप निगम,प्रविण मिश्रा, आदित्य पटवा, रामसागर मिश्रा को अंगवस्त्र कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में पहुंचे 120 गरीब असहायों में कंबल वितरण किया गया । इस मौके पर उनके पुत्र अजीत कुमार ने कहा कि जन सेवा हमारी प्राथमिकता रहती है ।इस दौरान ठूूूूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा,अजित कुमार गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र पांडेय, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *