बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा बिभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन व लगाया गया बाल मेला

रिपोर्ट विशाल रौनियर 

ठुठीबारी, महराजगंज 

ठुठीबारी कस्बे के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में आज बाल दिवस के पावन अवसर पर बच्चों में बिभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन व बाल मेला लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके बाद बच्चों के खेल प्रतियोगिता का शुरुआत हुआ। सर्वप्रथम जिलेबी दौड़,दौड़,चम्मच दौड़ की प्रतियोगिता बारी -बारी से कराया गया जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के अध्यापक व आंगनवाड़ी के द्वारा बिभिन्न प्रकार के टी एल एम की प्रदर्शनी लगाकर बच्चों व उपस्थित अभिभावकों को उनके प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित्र के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया तथा आज के कार्यक्रम में आये हुए सभी अभिभावकों का सादर आभार प्रकट किया गया। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षको में सुनीता पाण्डेय, विश्वम्भर पाठक,आँगनबाड़ी पिंकी देवी, पूनम देवी, रसोइया किशुनावती देवी, उर्मिला देवी व अभिभावको में रीना देवी, पिंगला देवी, माया देवी, जानकी देवी, उषा देवी, तथा गुड्डी देवी आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *