ब्यूरो राकेश त्रिपाठी /महाराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद महराजगंज में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद की समस्त उचित दर दुकानों के माध्यम से यह विशेष वितरण अभियान 08 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। वितरण कार्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाएगा।
कितना मिलेगा खाद्यान्न
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार—
अंत्योदय कार्डधारकों को
गेहूं : 10 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड
चावल : 25 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड
पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं : 01 किलोग्राम प्रति यूनिट चावल : 04 किलोग्राम प्रति यूनिट सभी लाभार्थियों को खाद्यान्न पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा समय और व्यवस्था।
खाद्यान्न वितरण का समय प्रातः 08:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा अपराह्न 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा तथा शासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशासन की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी संबंधित उचित दर दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।