न्यूज रिपोर्ट /सोमेंद्र द्विवेदी न्यू दिल्ली
प्रदेश प्रभारी
टीजर की एक झलक बनी विवाद की वजह, फैंस की ट्रोलिंग से परेशान बीट्रिज़ टौफेनबैक ने डिलीट किया इंस्टाग्राम
“टीजर बना ट्रिगर, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा”
“रॉकी भाई की इमेज बनाम बोल्ड कंटेंट”
नई दिल्ली ‘केजीएफ’ (KGF) से देशभर में सुपरस्टार बने यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के हालिया टीजर में दिखाए गए एक कथित बोल्ड और इंटीमेट सीन ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। इस विवाद की आंच सीधे फिल्म की विदेशी एक्ट्रेस बीट्रिज़ टौफेनबैक (Beatriz Taufenbach) तक पहुंच गई, जिन्होंने ट्रोलिंग से तंग आकर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।
टीजर की झलक और फैंस का फूटा गुस्सा
टीजर में यश और बीट्रिज़ टौफेनबैक को बेहद क्लोज़ और इंटीमेट अंदाज़ में दिखाया गया है। यही सीन यश के कट्टर फैंस को नागवार गुज़रा।
सोशल मीडिया पर फैंस ने साफ कहा कि वे यश को अब भी ‘रॉकी भाई’ की दमदार और सख्त इमेज में देखना चाहते हैं, न कि इस तरह के बोल्ड अवतार में।
रातों-रात ट्रोलिंग का शिकार हुईं बीट्रिज़
टीजर वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर बीट्रिज़ टौफेनबैक के सोशल मीडिया अकाउंट पर भद्दे कमेंट्स और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई।
हालात इतने बिगड़े कि एक्ट्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, अचानक मिली नकारात्मक सुर्खियों और निजी हमलों से वह मानसिक दबाव में आ गई थीं।
कौन हैं बीट्रिज़ टौफेनबैक?
बीट्रिज़ टौफेनबैक एक ब्राज़ीलियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो अंतरराष्ट्रीय फैशन और विज्ञापन जगत में जाना-पहचाना नाम हैं।
‘टॉक्सिक’ के जरिए वह भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाने जा रही थीं, लेकिन विवाद ने उनकी एंट्री को सुर्खियों का विषय बना दिया।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर सवाल
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक डार्क एक्शन-थ्रिलर बताई जा रही है।
फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे बड़े नाम जुड़े होने की चर्चा है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
चुप्पी साधे मेकर्स और यश
इस पूरे विवाद पर अब तक न तो यश और न ही फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
लेकिन सवाल यही है—
क्या ‘टॉक्सिक’ का यह विवाद फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा या इसकी इमेज को नुकसान पहुंचाएगा?