ब्यूरो रिपोर्ट /नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
उप सम्पादक
महराजगंज 27 मार्च 2026 जनपद महराजगंज में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 26 मार्च 2026 की शाम करीब 06:30 बजे मछली मण्डी, सक्सेना नगर में छापा मारकर जुए की महफिल को ध्वस्त कर दिया।
मौके से बरामदगी:
पुलिस ने मौके से 51 अदद ताश के पत्ते और कुल ₹1,620 नगद बरामद किए, जिसमें ₹1,000 फड़ से और ₹620 अभियुक्तों की जामा तलाशी से मिले।
गिरफ्तार अभियुक्त:बलराम मद्धेसिया (23 वर्ष), निवासी पंत नगर, अमरूतिया बाजार गोपाल गुप्ता (38 वर्ष), निवासी अमरूतिया खास कुलदीप वर्मा (38 वर्ष), निवासी इन्द्रानगर, थाना कोतवाली
तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन, उ0नि0 अंकित सिंह सहित अन्य पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।
संदेश साफ है: महराजगंज पुलिस अब किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। जुए जैसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।