आज से महंगा हुआ रेल सफर भारतीय रेलवे ने लागू की नई किराया दरें, लंबी दूरी की यात्रा पर असर

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

नई दिल्ली, 26 दिसंबर 2025:

यात्रीगण ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने आज से पैसेंजर ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है।

 

यह साल की दूसरी किराया वृद्धि है, जो मुख्य रूप से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी क्लास तथा लंबी दूरी की साधारण यात्राओं पर लागू होगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ‘किराया युक्तिकरण’ बढ़ते परिचालन खर्चों को संतुलित करने के लिए किया गया है, जिससे इस वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।

 

मुख्य बदलाव:

एसी और मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी क्लास: प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी।

 

उदाहरण: 500 किमी की नॉन-एसी यात्रा पर सिर्फ 10 रुपये अतिरिक्त।

साधारण श्रेणी (ऑर्डिनरी क्लास) में 215 किमी से अधिक दूरी: प्रति किलोमीटर 1 पैसा की बढ़ोतरी।

कोई बढ़ोतरी नहीं:

 

सबअर्बन ट्रेनें और मासिक सीजन टिकट (MST)।

साधारण श्रेणी में 215 किमी तक की यात्रा।

 

नई किराया बढ़ोतरी की ग्रेडेड सूची (सेकंड क्लास ऑर्डिनरी में):

0-215 किमी: कोई बढ़ोतरी नहीं

216-750 किमी: 5 रुपये अतिरिक्त

751-1250 किमी: 10 रुपये अतिरिक्त

1251-1750 किमी: 15 रुपये अतिरिक्त

1751-2250 किमी: 20 रुपये अतिरिक्त

यह बढ़ोतरी राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर भी क्लास के अनुसार लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *