*विश्व के महान गणितज्ञ थे रामानुजन -विमल पांडेय 3900 सूत्र व प्रमेय प्रतिपादित किया।*

ब्यूरो रिपोर्ट /सुनील कुमार पाठक

सिसवा बाजार महाराजगंज 

महाराजगंज रामानुजन थीटा फंक्शन, विभाजन सूत्र,के जनक विश्व के महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के जन्मदिन 22 दिसंबर के उपलक्ष में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन 18 फरवरी 2020 को गुरुकुल हाई स्कूल भैंसी में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता विमल कुमार पांडे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की महान गणितज्ञ थे पंडित श्रीनिवास रामानुजन। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु में हुआ था। उनकी माता का नाम कोमल पिता का नाम श्रीनिवास अयंगर था, एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे। 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने त्रिकोणमिति सीख कर पारंगत हुए। उन्होंने नंबर थिअरी 3900 सूत्र व प्रमेय रामानुजन प्राइम, रामानुजन थीटा फंक्शन, विभाजन सूत्र ,रामानुजन संख्या 1729 ,हार्डी संख्या को प्रतिपादित किया।

26 दिसंबर 2011 को मद्रास विश्वविद्यालय में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया और तभी से भारत सरकार ,राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में आस्था सिंह ,अभिषेक मौर्य, शाहिना खातून, को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में निधि कुमारी सन सिद्दीकी ,शांभवी पटेल को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 12 लोगो को मेडल प्रदान किया गया।

प्रधानाचार्य गुरुकुल माधुरी चौरसिया ने अवगत कराया किया कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

नवजीवन ज्योति स्कूल के प्रबंधक विवेक प्रजापति ने इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद व्यापित किया।

इस अवसर पर विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता, निलेश वर्मा ,मनीष श्रीवास्त,व राम हित, राजेश वर्मा, राकेश लाल , आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *