संपादक :राकेश त्रिपाठी
महराजगंज, 11 सितंबर 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जनपद के लिए नामित प्रबुद्धजनों द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ की।
जिलाधिकारी ने विभिन्न गोष्ठियों के संदर्भ में आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर प्रतिभागियों को आमंत्रित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न लाभार्थी समूहों को भी गोष्ठी हेतु आमंत्रित करें।
उन्होंने विषयवार नोडल अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रबुद्धजनों को शासन द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त है। इसलिए सभी लोग सुनिश्चित करें कि कहीं कोई कमी न होने पाए।
जनपद महराजगंज के लिए नागेश्वर नाथ उपाध्याय (सेवानिवृत्त आईएएस), पंकज मिश्रा (सेवानिवृत्त आईएफएस), डॉ घनश्याम शर्मा, डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय और ओमप्रकाश सिंह को प्रबुद्धजन के रूप में नामित किया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन सहित समस्त नोडल/सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।