ब्यूरो/ राकेश त्रिपाठी /निचलौल महराजगंज
प्रधान सम्पादक
“सावधानी हटी, दुर्घटना घटी — नियम मानें, जीवन बचाएं”
“मंतव्य सही होगा, तभी मंज़िल मिलेगी”
महराजगंज। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से ही हम और आप सुरक्षित रह सकते हैं। इसी उद्देश्य के तहत दिनांक 22 जनवरी 2026 को सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलहिया निचलौल, महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली के माध्यम से छात्राओं ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। रैली झुलनीपुर मेन रोड तक पहुंची, जहां दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। छात्राओं ने संदेश दिया कि “जब हम स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे, तभी समाज भी सुरक्षित बनेगा।”
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि “सावधानी हटी तो दुर्घटना घटती है, इसलिए वाहन चलाते समय सतर्कता और नियमों का पालन अनिवार्य है। सही मंतव्य के साथ चलेंगे, तभी सुरक्षित मंज़िल तक पहुंच पाएंगे।”
इस जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप कुमार, डॉ. आनंद कुमार मिश्र, प्रदीप द्विवेदी, तानिया जायसवाल, मानवेंद्र तिवारी, अमेरिका यादव सहित एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का सबसे मजबूत आधार है।