सक्सेना तिराहा–ठूठीबारी हाईवे चौड़ीकरण शुरू नगर क्षेत्र में भी तेजी से चल रहा काम, पेड़ों की कटाई!

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

 

महराजगंज। सक्सेना तिराहा से ठूठीबारी हाईवे तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य को गति मिल गई है। इसके तहत नगर क्षेत्र में भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी ने तय दायरे में आने वाली परिसंपत्तियों को खाली कराने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है, ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके।

 

शुक्रवार को चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई कराई गई। यह कार्रवाई निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। बताया गया कि सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई के भीतर आने वाले पेड़ों को पहले ही चिन्हित कर उनकी सूची तैयार कर ली गई थी। संबंधित विभागों से अनुमति मिलने के बाद ही कटाई की कार्रवाई कराई गई।

 

हाईवे चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क को अधिक चौड़ा और सुरक्षित बनाया जा रहा है। वर्तमान में सक्सेना तिराहा से ठूठीबारी की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

 

एनएचएआई की सहायक अभियंता शांभवी तिवारी ने बताया कि जिन लोगों की दुकानें, मकान अथवा अन्य परिसंपत्तियां चौड़ीकरण की सीमा में आ रही हैं, उन्हें पूर्व में ही नोटिस देकर जानकारी दे दी गई थी। चौड़ीकरण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *