*वीडियो बनाने पर पत्रकार से किया हाथापाई, भेजा गया जेल*

रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी निचलौल 

प्रधान सम्पादक 

महराजगंज/निचलौल: जिला महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र से पत्रकार पर बर्बरता से हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा।

बताया जा रहा है कि, थाना निचलौल क्षेत्रांतर्गत बरोहिया ढ़ाला स्थित सिंह खाद भंडार द्वारा खादों की अनियमियता से बिक्री की जा रही थी। सुबह 6 बजे से ही खादों की बिक्री शुरू हो जा रही थी। सूचना पाकर पहुंचे पत्रकार धर्मेन्द्र कसौधन द्वारा इसका वीडियो बनाया जा रहा था जिसको देखकर खाद विक्रेता अनिल सिंह द्वारा पत्रकार के पास आकर गाली गलौज करते हुए फौजदारी आमदा हो गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरोपित खाद विक्रेता अनिल सिंह के समस्त परिजनों द्वारा पत्रकार को पीटा जा रहा है और पत्रकार के बाईक के साथ भी तोड़ फोड़ की गई।

इस घटना की तहरीर पीड़ित पत्रकार धमेंद्र कसौधन ने निचलौल थाना में दिया है।

 

थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि, पीड़ित पत्रकार धर्मेन्द्र कसौधन के तहरीर के आधार पर अनिल सिंह, परशुराम, राधिका व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध सं 0 – 0304/2025 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर मुख्य आरोपी अनिल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान करके जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *