ब्यूरो रिपोर्ट/ सुनील कुमार पाठक
सिसवा बाजार महाराजगंज
महाराजगंज l सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ सुआक्टा का अधिवेशन चुनाव जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध चार जनपदों महाराजगंज सिद्धार्थनगर बस्ती और संतकबीर नगर के सभी 10 अशासकीय महाविद्यालय के कुल 198 मतदाताओं में से 189 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया ।
अध्यक्ष पद के लिए हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद के डॉक्टर शशिकांत राव को कुल मत 98 प्राप्त हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अपने ही कॉलेज के श्री विनय कुमार सिंह को 7 मतों से करेक्ट टक्कर में हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया, विनय कुमार सिंह को 91 मत प्राप्त हुए l महामंत्री पद के लिए शिव हर्ष पीजी कॉलेज बस्ती के डॉक्टर त्रिलोकी नाथ ने एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध को 8 मतों से हराकर महामंत्री पद पर कब्जा किया, डॉ त्रिलोकी नाथ को 98 और प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध को 90 मत प्राप्त हुए । संयुक्त मंत्री पद पर ए पी एन बस्ती के डॉक्टर महेंद्र कुमार सोनी ने शिव हर्ष पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ के डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी को 29 मतों से हराकर संयुक्त मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया, डॉ महेंद्र सोनी को 113 और डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी को 68 मिनट प्राप्त हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इन तीन पदों के अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर डॉ विपिन यादव, उपाध्यक्ष महिला संपर्क पर का डॉक्टर किरण देवी, सह मंत्री पद पर देवेंद्र पाठक, खूब कुत्ता प्रतिनिधि पद पर डॉक्टर उमेश चंद तिवारी और डॉक्टर रमेश कुमार का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है l
प्रारंभ में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ का अधिवेशन हुआ जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में उपभोक्ता के महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय, सिद्धार्थ नगर के ने वर्तमान अध्यक्ष डॉ विमल वर्मा के संयुक्त मंत्री डॉ गंगेश कुमार दीक्षित, जनरल सेक्रेटरी एआईफुक्टो डॉ राजेश मिश्र पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे ।
सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में प्रोफेसर धर्मेंद्र सोनकर डॉक्टर प्राची कुशवाहा डॉक्टर नंदिता मिश्रा और डॉक्टर राणा प्रताप तिवारी के अतिरिक्त डॉ प्रवीण श्रीवास्तव डॉक्टर छट्ठू यादव डॉ विजयानंद मिश्रा डॉक्टर दिवाकर सिंह डॉक्टर के आर यादव डॉक्टर अपर्णा राठी अनिल कुमार सिंह डॉक्टर सुनील कुमार तिवारी सहित डॉक्टर शांति शरण मिश्रा श्रवण पटेल संतोष पटेल प्रणय कुमार गौतम सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदानदिए l
अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात डॉक्टर शशिकांत राव ने कहा कि उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमियों को दूर करते हुए शिक्षक हित के लिए बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करेंगे किसी भी शिक्षक की गरिमा पर कोई ठेस नहीं पहुंचेगा यह विश्वास दिलाना चाहता हूं l उपाध्यक्ष डॉ विपिन यादव और महामंत्री डॉ त्रिलोकी नाथ ने कहा कि शिक्षक हितों और शिक्षक सम्मान के लिए अपना सब कुछ बेहतर से बेहतर करते हुए सम्मान के लिए अपनी पूरी प्रतिष्ठा लगाऊंगा l विजेता और निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी को प्रचार एवं मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा ने शपथ दिलाई l
मुख्य चुनाव अधिकारी पीजी कॉलेज के प्रचार डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा ने विश्वविद्यालय स्तर के सभी पर्यवेक्षकों सभी शिक्षकों सभी कर्मचारियों सहित सभी के प्रति सकुशल और निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने हेतु धन्यवाद ज्ञाप किया l