*प्रेरणा स्रोत: सिसवा के सूरज रावत 1360 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचेंगे शहीद भगत सिंह स्मारक, हुसैनीवाला (पंजाब)।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी /सिसवा बाजार महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

 

सिसवा बाजार, महराजगंज 12 फरवरी 2026 देशभक्ति और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए सिसवा बाजार (वार्ड नं. 25, मीराबाईनगर) निवासी सूरज रावत (सूर्या) ने 1360 किलोमीटर की ऐतिहासिक पैदल यात्रा का संकल्प लिया है। सूर्या फिटनेस जिम के संचालक सूरज रावत ने यह यात्रा महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पावन स्मृति में आरंभ की है। उनका लक्ष्य है पंजाब के फिरोजपुर स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक, हुसैनीवाला तक पैदल पहुंचकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना।

 

सूरज रावत, पिता आत्मा प्रसाद (गुड्डू), ने बताया कि यह यात्रा केवल एक शारीरिक चुनौती नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर देशभक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना जागृत करने का प्रयास है। उनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और बलिदान की परंपरा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

 

सूर्या फिटनेस जिम के माध्यम से वर्षों से युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने वाले सूरज अब इस पदयात्रा के जरिए मानसिक और राष्ट्रीय चेतना का संदेश भी दे रहे हैं। 1360 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करना आसान नहीं, लेकिन उनके हौसले बुलंद हैं। प्रतिदिन कई किलोमीटर की यात्रा कर वे लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों, तो कोई भी दूरी बड़ी नहीं होती।

सूरज रावत ने कहा, “मैं यह यात्रा अपने देश के उन वीर सपूतों को समर्पित करता हूं जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यदि मेरी यह छोटी-सी कोशिश युवाओं में राष्ट्रप्रेम और आत्मबल की भावना जगा सके, तो यही मेरी सबसे बड़ी सफलता होगी।

स्थानीय लोगों और युवाओं में इस पहल को लेकर विशेष उत्साह है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें तिरंगा और फूल-मालाओं के साथ विदाई दी तथा उनकी सफलता की कामना की। लोगों का कहना है कि सूरज रावत की यह यात्रा सिसवा बाजार और महराजगंज जनपद के लिए

निश्चित ही, सिसवा का यह युवा पूरे जनपद के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा है। उनकी यह पैदल यात्रा न केवल शहीदों के प्रति सम्मान है, बल्कि यह संदेश भी है कि देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म से सिद्ध होती है।

जय हिंद!🫡🫡

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *