*एसएसबी ने दो तस्करों को साखू ,साल की अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा।*

ब्यूरो रिपोर्ट/विशाल रौनियार

ठूठीबारी महाराजगंज 

ठुठीबारी, महराजगंज इंडो-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी,ओ अवैध ठूठीबारी टीम ने अवैध लकड़ी की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। शनिवार को गश्त के दौरान टीम ने दो तस्करों को साखू (साल) की अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा।

यह कार्रवाई भरवलिया चंदन नदी के बंधे के पास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए की गई। एसएसबी जवानों ने दो व्यक्तियों को दो बोटा साखू की अवैध लकड़ी के साथ हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी इस लकड़ी को अवैध रूप से नेपाल ले जाकर बेचने की कोशिश कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामदरश चौहान पुत्र मोहर चौहान, निवासी ग्राम बोदना, थाना ठूठीबारी, और देवी शरण यादव पुत्र जितई यादव, निवासी ग्राम बसंतपुर, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।

एसएसबी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अवैध लकड़ी और दोनों आरोपियों को आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए निचलौल वन्य जीव प्रभाग, निचलौल को सौंप दिया।

इस मामले में बीओपी इंचार्ज शिवपूजन प्रसाद ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी की गश्त लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *