*थानेदार बदला, बॉर्डर पर ‘खेल’ तेज! ठूठीबारी में तस्करी का खुला खेल, पुलिस की भूमिका पर उठे तीखे सवाल।*

ब्यूरो रिपोर्ट/रामेश्वर त्रिपाठी/इंडो नेपाल 

महराजगंज/ठूठीबारी:सीमावर्ती ठूठीबारी थाना क्षेत्र में थानेदार के बदलते ही तस्करी की गतिविधियों में अचानक तेज़ी आने के आरोपों ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। स्थानीय सूत्रों और चर्चाओं के मुताबिक, नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में संदिग्ध आवाजाही और अवैध कारोबार में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि हाल ही में सामने आया एक वीडियो ठूठीबारी थाने के पास की सड़क का है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियाँ साफ तौर पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

दिखावा चेकिंग, असल में खुला खेल!”

 

जिले के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि सीमा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग और पैदल गश्त नियमित रूप से की जाए। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेकिंग और गश्त सिर्फ दिखावे तक सीमित है, जबकि असल में तस्करी का खेल बेखौफ जारी है।

 

बड़े नाम, बड़ा खेल!

सूत्रों की मानें तो सीमा से जुड़े कुछ बड़े व्यापारी, जो ऊपर से सामान्य व्यापार का दिखावा करते हैं, अंदरखाने अवैध तस्करी के नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। इन पर आरोप है कि ये लोग बॉर्डर के जरिए माल की अवैध आवाजाही को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं।

 

पुलिस की मिलीभगत पर चर्चा तेज

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधियाँ पुलिस की नजरों से कैसे बच रही हैं?

स्थानीय स्तर पर पुलिस की कथित मिलीभगत को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या बिना संरक्षण के इतना बड़ा नेटवर्क संभव है?

 

जांच की उठी मांग

मामले को लेकर अब उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

 

बड़ा सवाल:

क्या ठूठीबारी में तस्करी का यह ‘खेल’ वाकई संरक्षण में चल रहा है?

या फिर जिम्मेदार अधिकारी इस पर सख्त कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लाएंगे?

फिलहाल, सीमा पर सन्नाटा नहीं… बल्कि ‘सिस्टम’ पर सवालों का शोर गूंज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *