*अलविदा नमाज़ को लेकर निचलौल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,पुलिस-प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी निचलौल महराजगंज 

मुख्य सम्पादक 

महराजगंज निचलौल।रमजान के आखिरी जुमे पर अदा की जाने वाली अलविदा नमाज़ को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए निचलौल क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को निचलौल कस्बे सहित आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया।

 

अलविदा नमाज़ के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, निचलौल क्षेत्राधिकारी बसन्त कुमार सिंह तथा निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

 

निचलौल कस्बा, छितौना, झूलनीपुर, मिश्रवलिया, बैठवलिया और कोहड़वल सहित कई संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मस्जिदों और नमाज़ स्थलों के आसपास पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए तथा आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी सतर्क निगाह रखी गई।

 

पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में अलविदा नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील भी की।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहती है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना न हो और लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *