*औचक निरीक्षण में सख्त तेवर: लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी 

 

लक्ष्मीपुर, 23 मार्च 2026: थाना ठूठीबारी क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी का आज पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी गई। निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के स्पष्ट संकेत दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति गंभीरता को बारीकी से जांचा गया। कई बिंदुओं पर सख्त रुख अपनाते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

 

सबसे अहम बात यह रही कि फरियादियों के साथ व्यवहार को लेकर कड़ा संदेश दिया गया। साफ कहा गया कि चौकी पर आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता और सम्मान के साथ सुना जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

आगामी त्योहारों और क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने और क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए गए।

 

इस औचक निरीक्षण से साफ हो गया है कि अब पुलिस व्यवस्था में ढिलाई या लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं बची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *