*भ्रामक जानकारी पर सख्त रुख: एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ नरसिंह उपाध्याय निचलौल 

उप सम्पादक 

महराजगंज के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पोखारभिंडा में चल रहे रास्ता विवाद को लेकर उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मामले में सामने आ रही भ्रामक सूचनाओं और वायरल ऑडियो की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।

 

एसडीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि लेखपाल त्रिलोकी नाथ द्वारा लापरवाही, गलत सूचना देने या अनुचित आचरण किया गया है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

सिद्धार्थ गुप्ता ने आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके और ग्रामीणों को न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी भ्रामक जानकारी को फैलाने से बचें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

प्रशासन का यह सख्त संदेश साफ है—लापरवाही या गलतबयानी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *