*थाना समाधान दिवस में सख्ती: फरेंदा थाने पर डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राजीव त्रिपाठी महाराजगंज 

सह संपादक 

दिनांक, 28 मार्च 2026, थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना फरेंदा पर जनसुनवाई की गई।

 

जिलाधिकारी ने उपस्थित आमजन की शिकायतों, प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ परीक्षण करते हुए गुण-दोष के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जनशिकायतों के मामलों में तेज़ और संवेदनशील कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

 

जनसुनवाई के उपरांत दोनों अधिकारियों ने आगन्तुक पंजीकरण, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, रोजनामचा एवं सीसीटीएनएस पोर्टल से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की। अभिलेखों के अद्यतन, शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

 

इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और पारदर्शिता को मजबूत करना है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, न्यायसंगत और प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि हर शिकायतकर्ता को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *