ब्यूरो रिपोर्ट/ नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
उप सम्पादक
महराजगंज, 18 मार्च 2026 — कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा उद्योग समेत कई विभागों की परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।
समीक्षा के दौरान बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया गया कि इस तरह की प्रगति स्वीकार्य नहीं है। संबंधित विभागों को योजनाओं में त्वरित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सैम और मैम बच्चों के पोषण में अपेक्षित सुधार न होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए।
निर्माण परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को अपनी-अपनी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। यह भी चेतावनी दी गई कि जिन योजनाओं की प्रगति खराब पाई जाएगी, उनमें संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए ऋद्धि पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।